Follow Us:

ऊना: रंगड़ों के हमले से प्रवासी कामगार की मौत

रविंद्र, ऊना |

थाना अम्ब के तहत बेहड़ जसवां (चक्क) में रंगड़ो के काटने से एक प्रवासी कामगार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गंगा राम (48)पुत्र बिकास पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक शुक्रवार शाम को जब खेतों में मेहनत मजदूरी कर रहा था तो इसी दौरान वहां मौजूद रंगड़ो के एक झुंड ने उसपर हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह जख़्मी हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए अम्ब हॉस्पिटल दाखिल करवाया गया। लेकिन यहां उसकी मृत्यु हो गई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज़ जम्वाल ने बताया की रंगड़ो के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।