क्राइम/हादसा

ऊना: पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग छात्रा की हत्या का आरोपी, हथियार भी बरामद

डेस्क।

जिला ऊना के अंब में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा की गला रेतकर हत्या के मामले को पुलिस ने तीन दिन के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने नाबालिग की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आसिफ मोहम्मद उर्फ हनी पुत्र ताज मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर तीन अंब जिला ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि ये सारा मामला एक तरफा प्यार को लेकर हुआ था। आरोपित युवक नाबालिक किशोरी से एक तरफा प्यार करता था। वारदात वाले दिन आरोपित दोपहर के समय किशोरी के घर गया था। यहां पर आरोपित और किशोरी के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और फिर आरोपित ने किशोरी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और वीरवार देर रात हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

बता दें कि मंगलवार को अंब के प्रतापनगर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग का शव घर के अंदर खून से सना मिला था। किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के खुलास उस समय हुआ जब शाम को किशोरी की मांग ड्यूटी से घर लौटी तो बेटी का शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में पाया। जिसके बाद मां ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस के लिए ये एक ब्लांइड मर्डर केस था लेकिन फिर भी पुलिस ने तीन दिन के भीतर इस केस को सुलझा दिया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

23 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

38 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

50 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago