Follow Us:

ऊना: खेलत समय घर की छत से गिरा किशोर, मौत

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना अंब के तहत भंजाल में 14 वर्षीय किशोर की छत्त से नीचे गिरने के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋतिक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी भंजाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ऋतिक कुमार निवासी भंजाल मंगलवार सुबह घर की छत्त पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते छत्त से नीचे गिर गया। हादसे में घायल ऋतिक को परिजन तुरंत उपचार के लिए गगरेट अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।