<p>जिला ऊना के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत क्षेत्र चुरुड़ू के गारनी पुल के ऊपर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सुचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को पालमपुर से दिल्ली रुट पर जा रही HRTC वॉल्वो बस के साथ विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गयी। इस सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे ही उड़ गए। कार इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गयी थी कि कार चालक को बाहर निकालने में खासी दिक्क़तें आयी। हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आयी हैं। वहीं हादसे में मौत का ग्रास बने कार चालक की पहचान वीरेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद उम्र करीब 34 साल निवासी समाणा पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक चंडीगढ़ में होमगार्ड के पद पर तैनात था और मामला ट्रेफिक पुलिस अम्ब द्वारा दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2857).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…