<p>जिला ऊना के हरोली के तहत गांव सेंसोवाल मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान सनी पुत्र किशन चन्द निवासी वारसडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रिय अस्पताल ऊना भेज दिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार बाइक सवार सन्नी और यशवंत निजी कार्य से जा रहे थे। सेंसोवल मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने दीवार से टकरा गई। हादसे के पीछे क्या कारण है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। हादसे में सन्नी और यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गए।</p>
<p>बताया जा रहा है कि सन्नी ने हादसे की तुरंत बात ही दम तोड़ दिया जबकि यशवंत अस्पताल में उपचाराधीन है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…