क्राइम/हादसा

ऊना: डिवाइडर पार कर कैंटर से जा टकराई कार, एक युवक की मौत 2 गंभीर

जिला ऊना मुख्यालय के पास लालसिंगी में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक युवक की पहचान हरियाणा के पंचकूला जिला के तहत कालका के समीपवर्ती गांव माजरा मेहताब निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ नीलू पुत्र रवि दत्त के रूप में हुई है।

घायलों में 26 वर्षीय मणि कुमार पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी टिपरा (कालका) जिला पंचकूला और ऊना जिला के झलेड़ा निवासी 38 वर्षीय सौरभ पुत्र राजकुमार शामिल हैं। घायलों को फौरन उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से उन्हें नाजुक हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय मनी कुमार और अनिल कुमार कैंटर में सवार होकर झलेड़ा से ऊना की तरफ आ रहे थे। इसी बीच लालसिंगी के पास विपरीत दिशा से आ रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइटर को पार करते हुए कैंटर से जा टकराई। टक्कर के बाद कैंटर भी अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया। इस हादसे में कैंटर में सवार अनिल कुमार की मौत हो गई। जबकि कार चालक सौरभ और कैंटर चालक मणि कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

6 mins ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

13 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

25 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

3 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

4 hours ago