Follow Us:

ऊना: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल दो महिलाओं ने तोड़ा दम, आठ हुई मृतकों की संख्या

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू पटाखा फैक्ट्री हादसे में झुलसी दो और महिलाओं की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अस्करी (40) पत्नी जोशे निवासी उत्तर प्रदेश और जाफरी (45) पत्नी नूर मोहम्मद के तौर पर हुई है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं, नौ घायलों का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। डीसी राघव शर्मा ने शुक्रवार सुबह आधिकारिक पुष्टि की है।