Follow Us:

ऊनाः अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिरी कार, 4 घायल

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना में अंब के तहत अलोह के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नवांशहर निवासी लाभ सिंह अपने परिवार के साथ मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर गत दिवस देर रात को वापिस घर को लौट रहा था। कि रास्ते में कार अलोह के पास अनयंत्रित होकर पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार लाभ सिंह पत्नी अमन सुदेहड़ा 36 साल, बेटा जिगर 9 साल और बेटी समायरा 13 साल भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से किसी तरह कड़ी मश्क्कत कर बाहर निकाला। उधर, डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि हादसे में चार लोग घायल हुए है। घायलों के ब्यान पुलिस दर्ज़ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।