Follow Us:

ऊना: अज्ञात वाहन ने मारी होमगार्ड जवान को टक्कर, गंभीर हालत में PGI रेफर

रविंद्र, ऊना |

अंब ऊना रोड़ पर देर रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल जवान को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना अंब के अन्तर्गत अंब ऊना रोड़ पर रात को होमगार्ड जवान गुरवचन सिंह गश्त पर था। ड्यूटी के दौरान ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों के उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा किस गाड़ी से हुआ।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।