Follow Us:

ऊना: बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 लोग घायल

ऊना से बारात लेकर बिलासपुर जा रही बस पनौल के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 39 बरातियों में से 15 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है…

डेस्क |

ऊना से बारात लेकर बिलासपुर जा रही बस पनौल के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 39 बरातियों में से 15 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, हादसे के बाद से बस चालक फरार हो गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बस ऊना से बिलासपुर के कोठीपुरा बारात लेकर जा रही थी। इसी बीच पनोल से नीते उतराई पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीप 39 लोग सवार थे। बस के पलटते ही चीखो पुकार मच गई। हादसे से 15 लोगों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

11 घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर और 2 को सिविल अस्पताल घुमारवीं भेजा गया है। सूचना मिलते ही प्रशसन की तरफ से उपमंडलाधिकारी राजीव ठाकुर, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा और डीएसपी अनिल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत भी दी है।