Follow Us:

ऊना: महिला ने पति पर लगाए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

|

ऊना के हरोली में एक विवाहिता ने पति और उसके भाईयों के खिफाल मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2018 में उसकी शादी जहान खेलां जिला होशियारपुर पंजाब के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सबकुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद महिला का पति और उसके परिवार वाले दहेज को लेकर उसे तंग करने लगे। साथ ही मानसिक और शारीरिक तौर पर भी उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससूराल बालों की इस प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके हरोली आ गई और वहीं रह रही है।

महिला ने बताया कि 1 सितंबर को अचानक से उसका पति और उसके भाई मेरे मायके में घुस आए। घर में घुसते ही उसका पति उसके भाई के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा। साथ ही उसने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। वहीं, पति द्वारा की गई मारपीट से महिला के भाई को चोटें भी आई हैं जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है।