Follow Us:

ऊना: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, महिला थाना में केस दर्ज

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते एक गांव की विवाहिता ने लुधियाना पंजाब के एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हरोली क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय एक विवाहिता ने महिला थाना ऊना में शिकायत देकर बताया कि लुधियाना पंजाब के एक व्यक्ति ने उसे बैंक का कर्मचारी बताकर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।

व्यक्ति के झांसे में आकर आरोपी उसके साथ 1 जून 2018 से लेकर 24 अगस्त 2018 तक यौन शोषण करता रहा। जिससे वह काफी प्रताड़ित थी। बाद में उसे यह भी पता चला की यह व्यक्ति शादीशुदा है। जिसके बाद महिला की शादी इधर हो गयी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने तंग आकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।