Follow Us:

ऊना: स्टोव फटने से झुलसा युवक, गंभीर हालत में PGI रेफर

रविंद्र, ऊना |

अम्ब के तहत नंदपुर में स्टोव फटने से एक युवक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नंदपुर निवासी 22 वर्षीय गौरव अपने घर मे खाना पका रहा था। इसी दौरान स्टोव अचानक ही फट गया जिससे वह बूरी तरह से झुलस गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया की घायल के बयान कलमबद्ध किये जा रहे हैं।