कांगड़ा के घुरकड़ी चौक के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिससे निफ्ट के 2 छात्र घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है। कार में दो युवक सवार थे, यह दोनों धर्मशाला की तरफ से कांगड़ा आ रहे थे, कि रात करीब पौने एक बजे कार घुरकड़ी चौक पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
कार में सवार दोनों युवक निफ्ट के छात्र हैं। इनमें एक अभिषेक महापात्रा उड़ीसा से ताल्लुक रखता है, जबकि दूसरा आदित्य गाजियाबाद का रहने वाला है। अभिषेक महापात्रा ही कार को चला रहा था, उसके सिर पर भी चोट आई है। दोनों यवकों को डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है।



