सुंदरनगरः अनियंत्रित होकर लोहे की चादर से टकराई बाइक, बैंक कर्मी की मौके पर मौत

<p>प्रदेश में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन प्रदेश में दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के सध्यानी में एक बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की चादर से जा टकराई जिसमें बाइक सवार के गले में गहरी चोट लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है युवक सुंदरनगर में किसी बैंक में कार्यरत है, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक (HP-31B-4826) पर सवार हो कर जाहू से नेरचौक की तरफ जा रहा था कि बल्ह के सध्यानी में बाइक अनियंत्रित हो कर साथ लगती लोहे की चादर से जा टकराई। स्थानीय लोगों को जब तक घटना का पता चला तब तक युवक दम तोड़ चुका था। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रिवालसर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में मेडिकल कॉलेज नेरचौक भिजवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया जाएगा। एचपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

59 mins ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

1 hour ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

1 hour ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago