कांगड़ा: अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, 7 घायल

<p>जिला कांगड़ा के देहरा अतर्गत ढलियारा में शुक्रवार शाम को एक इनोवा कार खड्ड में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार 7 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस कार में एक ही परिवार के 7 लोग सवार थे जोकि अमृतसर से आ रहे थे और चामुंडा माता के मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।</p>

<p>इस दौरान कार चालक ने ढलियारा खड्ड में बने काज-वे में कार पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से पलट कर खड्ड में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को देहरा अस्पताल में पहुंचाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई गई।</p>

<p>इस दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति अनिल अरोड़ा को डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर किया गया है। DSP देहरा एल.एम. शर्मा ने बताया कि इस मामले में देहरा ट्रैफिक पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

9 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

30 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

1 hour ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

16 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago