Follow Us:

कुल्लूः भुंतर में अज्ञात महिला ने ब्यास नदी में लगाई छलांग

पी. चंद |

जिला कुल्लू में अज्ञात महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां भुंतर स्थित पुराना पुल से महिला ने व्यास नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महिला को पुल से छलांग लगाते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं, भुंतर पुलिस ने सूचना मिलते ही महिला की तलाश के लिए घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई। इस सारे घटना क्रम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें महिला नदी में तैरती हुई नजर आ रही है और नदी के किनारे पर खड़ा एक व्यक्ति उसे बचाने का प्रयास कर रहा है। इस वीडियो में कुछ दूरी तक महिला तैरती हुई नजर आ रही है।  

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9:15 बजे भुंतर के पुराने पुल से अज्ञात महिला ने छलांग लगा दी थी जिसकी तलाश जारी है। मुख्य आरक्षी श्यामलाल, भूपेंद्र शेरों गढ़सा से होकर बजौरा तक महिला की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक अज्ञात महिला का कुछ पता नहीं चल सका है। राफ्टिंग वालों को भी इस बारे में हिदायत दी गई है और जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।