सोलन के अर्की थाना के अंतर्गत उपमंडल के भेल में एक छोटा हाथी के लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिरने से 13 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना के समय वाहन में चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे। छोटा हाथी बलेरा के चडेरा से दाड़ला मोड की ओर जा रहा था, जिसे चालक सुरेश कुमार चला रहा था। अचानक नियंत्रण खो बैठने के कारण छोटा हाथी लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते आसपास के गांव के सभी लोग एकत्रित हो गए तथा घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना 108 को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 का दल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ तथा 108 के माध्यम से घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों तथा अन्य को भेल से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी पूर्ण चंद ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंभीर रूप से घायल

शुक्रू देवी (42), हरदेई देवी (42) , देवी चंद (47), पूजा (17), विद्या देवी (28) शामिल हैं।

अन्य घायल

सीता देवी (33) , सुरेश (चालक), जोगिंद्र (30), प्रदीप (20), विहान (3), चमन लाल (37), पूनम (25) तथा प्रेम चंद (45) शामिल हैं।

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…
धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…
जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…
केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…
बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…