<p>ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत ककराणा में शनिवार को कार और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार पंजाब के लुधियाना निवासी चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक लुधियाना निवासी पांच युवक शनिवार सुबह शाहतलाई में माथा टेक कर कार में वापस लुधियाना जा रहे थे। इसी दौरान बंगाणा के ककराणा पहुंचने पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।</p>
<p>स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर युवकों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस की मदद से बंगाणा पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान लुधियाना निवासी जसवीर सिंह (24), अरमदीप सिंह (23), हरपाल सिंह (23) और कुलवंत सिंह (27) के रूप में की हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(127).png” style=”height:251px; width:300px” /></p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…