<p>ऊना के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरोली के तहत घालुवाल में प्रवासी मजदुरों की 100 झुंगिया जलकर राख हो गई। सभी प्रवासी मजदूर मुरादाबाद, और बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आगजनी के पीड़ितों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। अग्निशमन के दलबल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग को बुझाने में डटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। वहीं दो बच्चे भी लापता चल रहे हैं। जिनको ढूंढा जा रहा है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार रविवार को घालुवाल में अचानक ही प्रवासियों की झुगियों में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गयी।</p>
<p>अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयास किया। अभी तक 6 गाड़िया मोके पर पहुंच चुकी हैं। आगजनी में प्रवासियों का लाखों का नुकसान आंका जा रहा है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…