Follow Us:

कुल्लू: चरस खरीदने वाले का साथी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

ग़ौरव |

25 सितंबर 2019 को पकडे़ गए चरस तस्कर के एक साथ को पुलिस ने महाराष्ट्र से ग़िरफ्तार किया है। पुलिस इस दूसरे आऱोपी को महाराष्ट्र से ग़िरफ्तार कर कुल्लू ले आई है और उसे 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है। ये लोग एक किलो 300 ग्राम चरस के साथ थे जिनमें एक युवक फरार चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दुर्वेश ने जब चरस खरीदी थी तो उसके साथ दूसरा व्यक्ति अंकेत भी शामिल था और जब दुर्वेश को पकड़ा गया तो वह व्यक्ति भी बस के भीतर ही मौजूद था लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह भाग गया था। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस की विशेष टीम के सदस्यों ने अंकेत मुकेश वसावा पुत्र मुकेश वसावा निवासी गंगा निवास
बाबुलपाड़ा तुलजिंग रोड़ मुंबई महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 7 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।