बीते दिनों कुल्लू के जीया गांव के कुएं में मिले शव मामले में नया मोड आ गया है। व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है और पुलिस ने हत्यारों को भी पकड़ लिया है। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने जुर्म कबूलते हुए पति की हत्या करने की वजह बताई।

मृतक की पहचान सुरेंद्र तिगा (30) के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद कई कड़ियों जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी के आशिक को भी गिररफ्तार कर लिया। दोनों से हुई पूछताछ में उन्होंने कुबूल किया है उन्होंने ही सुरेंद्र को मारकर कुएं में फेंका था।

हत्या के पीछे की वजह बयां करते करते हुए आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका अपने आशिक किशोर के साथ अफेयर चल रहा था, लेकिन एक दिन पति ने दोनों को रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों ने सुरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी ने बताया कि जनवरी के अंतिम दिनों में उन्होंने पहले सुरेंद्र को शराब पिलाई और उसके बाद उसे नदी के किनारे बने कुएं के पास ले गए। जहां तीनों ने दोबारा शराब पी। ऐसे में जब सुरेंद्र को नशा हो गया तो किशोर ने उसे कुएं में धक्का दे दिया और ऊपर से कुएं का ढक्कन लगा दिया।

मामले पर एसपी कुल्लू शालिनी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…