Follow Us:

ऊनाः पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, मामला दर्ज़

दीक्षा बिलासपुर |

ऊना के गांव बड़ेहर में खेतों के बीच में एक पेड़ पर महिला का शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान साथ लगते गांव झूड़ोवाल निवासी तारो देवी पत्नी गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है। मृतका की उम्र 38 साल बताई गई है।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शूरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसे मौत के घाट उतार कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस मामला दर्ज़ कर जांच में जुट गई है। वहीं, इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद मांगी गई है। जहां से टीम मौके पर पहुंच तथ्य जुटाएगी। पुलिस की छानबीन जारी है।