Follow Us:

ऊनाः धुसाडा में महिला ने निगला ज़हर, हालत गंभीर

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत धुसाडा में एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धुसाडा निवासी उषा देवी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ  निगल लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी। तबियत बिगड़ने पर 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी शशि स्याल और पायलट संजीव की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।