<p>हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर कुल्हाल नहर में पांवटा साहिब के युवक ने छलांग लगा दी है। यह युवक पांवटा साहिब के तारुवाला का रहने वाला है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम और पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि पारिवारिक मनमुटाव के चलते 26 वर्षीय युवक घर से निकला था। उसके घर से निकलते ही परिवार के सदस्यों ने उसका पीछा किया, लेकिन जैसे ही युवक कुल्हाल नहर के पास पहुंचा तो उसने नहर में छ्लांग लगा दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>बता दें कि बारिश के चलते कुल्हाल नदी अपने उफान पर है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाना भी पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है, लेकिन पुलिस युवक को ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…