शिमला के कुमारसैन में दो भाईयों में आपसी मामूली कहासूनी का पर एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया गया की सुखचेन पुत्र स्व तेज राम निवासी शिमला उम्र 61 साल अपने घर में अकेला ही था तो करीब 12 बजे दिन यह अपने घर के साथ टैंक के पास गया। तो इसका छोटा भाई चन्द्र कुमार उसके दोनों पुत्र दिनेश और नरेश पानी की पाईप जोड़ रहे थे। इसने अपने भाई चन्द्र को कहा कि मेरे खेत में जो सेब की कटिंग के छिट्टे तुमने 20-25 दिन पहले फेंके हैं उनको उठा लो।
जिस पर इनकी आपस मे बहसबाजी होने लगी और चन्द्र कुमार और इसके बेटे दिनेश, नरेश ने इसे लात, मुक्कों और डण्डों से मारपीट की। सुखचेन ने अपने बचाव करने के लिए कमरे से बंदूक निकाली और बाहर जाकर इसने चन्द्र कुमार और उसके बेटों को कहा कि तुम झगडा करने आ जाओ। तीनों ने इसे दोबारा इसके आंगन में मारना शुरु कर दिया।जिस पर सुखचेन ने चन्द्र की टांग में बंदूक से फायर कर दिया। इसे शिमला आईजीएमसी को रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
.jpeg)



