<p>ऊना के ग्राम पंचायत गगरेट के एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का की जांच पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दिनेश कुमार (36) अपने घर आया और कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया। घर वालों ने जब देखा तो उसको फंदे से नीचे उतारकर गगरेट अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>युवक ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके शव को ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। DSP अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…