हिमाचल

शिमला: चलौंठी में अमृतसर की ड्रग्स गैंग से पकड़ी 30 लाख की ड्रग्स, 4 गिरफ्तार

शिमला पुलिस को बीते कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि, पंजाब के कुछ युवा नशा तस्कर संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को चिट्टा बेच रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जगह-जगह नाकेबंदी की।

बीते कल यानि वीरवार को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पंजाब नंबर कार को तलाशी के लिए रोका तो उसमें सवार चार युवकों से 170 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

15 से 20 लाख रुपए है चिट्टे की कीमत
पुलिस ने चारों आरोपियों को चिट्टे के साथ हिरासत में ले लिया, साथ ही उनकी कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए चिट्टे की कीमत 15 से 20 लाख रुपए है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चारों युवकों के खिलाफ थाना ढली में प्राथमिकी दर्ज कारवाई गई है।

पंजाब के हैं चारों आरोपी
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम राहुल, कर्ण, अनिल व दीपक है। ये चारों तस्कर पंजाब के जिला अमृतसर के रहने वाले हैं।

बात दें कि, राजधानी शिमला में बड़े पैमाने पर बाहरी राज्यों से चिट्टा तस्करी के कारण यहां की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। अधिकतर चिट्टा पड़ोसी राज्य पंजाब से ही हिमाचल में सप्लाई किया जाता है।

Kritika

Recent Posts

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

13 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

19 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago