<p>जिला कांगड़ा की फतेहपुत विधानसभा के सिहाल पुल के पास महाराणा प्रताप सागर झील पौंग बांध में मत्स्य विभाग द्वारा 25 लाख रुपए की लागत से खरीदा हुआ करीब दस लाख पन्द्रह हजार मछली बीज डाला गया। मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता और उपनिदेशक महेश कुमार, सहायक निदेश मत्स्य विभाग पौंग बांध जयसिंह की अगुबाई में पौंग झील में मछली का बीज डाला गया है।</p>
<p>मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया कि पौंग झील में राहु, कतला, मोरी प्रजातियों का बीज डाला गया है। पौंग झील में 70 एमएम यानी 7 सेंटीमीटर से लंबा मछली बीज डाला गया है ताकि इसके कारण मछली की पैदावार अच्छी होती है। पौंग झील में समय-समय पर मछली का बीज डाला जाता है। मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों के हित में कई योजनाएं चलाई गई हैं। जिसके तहत मछुआरों को जाल, टेंट, तिरपाल इत्यादि मुहैया करवाए जाते हैं। मछुआरों का पांच लाख रुपए तक का बीमाए भी किया जाता है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6866).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…