Categories: हिमाचल

108 एम्बुलैंस की खस्ताहाल देख, प्रदेश सरकार समझौता रद्द करने की तैयारी में

प्रदेश में 108 एम्बुलैंस सेवा की खस्ताहाल को देखते हुए हिमाचल सरकार ने  कंपनी के साथ हुए समझौते को रद्द करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने कंपनी के साथ हुए करार की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। यह समीक्षा कर्मचारी व लोगों की तरफ से लगातार आ रही परेशानियों को देखते हुए की जा रही है। कंपनी पर आरोप है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन सहित अन्य लाभ नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण उनको आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। इसी तरह लोगों की तरफ से ये शिकायतें मिल रही हैं कि 108 एम्बुलैंस सेवा मरीजों को समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है।

इस एम्बुलैंस सेवा केंद्र और  प्रदेश सरकार के सहयोग से चल रही है जिसमें केंद्र सरकार 90 फीसदी व राज्य सरकार 10 फीसदी राशि वहन कर रही है। राज्य सरकार अपने शेयर के रूप में सालाना इस पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। मौजूदा समय में राज्य में 108 एम्बुलैंस सेवा के बेड़े में 198 एम्बुलैंस शामिल की गई हैं। उल्लेखनीय है कि 108 सेवा के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में जी.वी.के. कंपनी के साथ करार हुआ था। इस समझौते के अनुसार कंपनी को वर्ष, 2020 तक अपनी सेवाएं देनी हैं।

राज्य में 108 एम्बुलैंस सेवा के अलावा 102 एम्बुलैंस सेवा भी चल रही है। इसको लेकर भी सरकार समीक्षा करेगी। इस तरह राज्य सरकार प्रदेश में इस प्रकार चलने वालीं सभी तरह की एम्बुलैंस सेवा की व्यापक समीक्षा करने जा रही है। राज्य सरकार भविष्य में एयर एम्बुलैंस सेवा को चलाने के विकल्प भी तलाश रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग मांगा जा रहा है।

एम्बुलैंस सेवा की व्यापक समीक्षा होगी: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार 108 सहित अन्य एम्बुलैंस सेवा की व्यापक समीक्षा कर रही है। मंत्री कहा कि 108 एम्बुलैंस सेवा को लेकर कई तरह की शिकायतें प्रदेश भर से  मिली हैं, जिसे देख कर हुए कंपनी के साथ हुए समझौते की समीक्षा की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

2 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

2 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

3 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

3 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

4 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

4 hours ago