Categories: हिमाचल

108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने करवाया सुरक्षित प्रसव

<p>ऊना में 108 नेशनल एम्बुलेंस एक बार फिर एक महिला के लिए वरदान साबित हुई है। वीरवार देर शाम को एम्बुलेंस में एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। दोनों को एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ऊना में जांच करवाई गई। जानकारी के अनुसार वीरवार को ऊना&nbsp; के गांव नंगल सलांगड़ी से 108 पर कॉल आयी कि महिला सोनिया 27 साल की तबियत खराब है। जिस पर 108 एम्बुलेंस धुसाडा के कर्मचारी तकनीशियन शिखा और पायलट अजय मौके पर गए। जहां पर उनके घर पहुंचने पर पाया गया कि महिला भगवती प्रसव पीड़ा से ग्रस्त है और चलने-फिरने में असमर्थ है।</p>

<p>ईएमटी ने गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांचा और अपने उच्च स्तरीय विशेषज्ञों को महिला की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने महिला की स्थिति को देखते हुए घर पर ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया और कुछ ही समय बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया है। इसके उपरांत ईएमटी ने तुरंत जच्चा व बच्चा को अस्पताल पहुंचाकर उनकी स्वास्थ्य जांच करवाई। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित है और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।</p>

<p>108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 108 नेशनल एम्बुलेंस सेवा दिन-रात प्रदेशवासियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर लोगों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

16 mins ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

21 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

38 mins ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

42 mins ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

2 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

4 hours ago