Follow Us:

चंबा अस्पताल में खुद ही ‘बीमार’ है मरीजों को ले जाने वाली ‘108’

मृत्युंजय पुरी |

चंबा जिला के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली नेशनल एंबुलेंस सर्विस 108 आजकल खुद ही बीमार पड़ी हुई है।पिछले कई हफ्तों से 108 सर्विस पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है।अगर जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज चंबा की बात करें तो यहां करीब 6 या 7 एंबुलेंस लोगों की सुविधा के लिए के लिए रखी गई है।

लेकिन, चंबा में आजकल एक या दो एंबुलेंस सड़क पर दौड़ रही हैं वह भी दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों से मंगवा कर काम चलाया जा रहा है। बाकी की सभी खराब पड़ी ऐंबुलेस वर्कशॉप में अपने ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। इन सभी ऐंबुलेसों का एक साथ खराब होना चिंता का विषय जरूर बनता है।

आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें)…

108 एंबुलेंस सर्विस में देरी की वजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी हाल ही में जडेरा में दो स्कूली छात्रों की आसमानी बिजली गिरने से जान गई लोगों ने जिसकी वजह 108 एंबुलेंस की का मौके पर देरी से पहुंचना बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक 108 एंबुलेंस बहुत देरी से पहुंची अगर वह मोके पर पहुंच जाती तो  शायद उन बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

चंबा मुख्यालय में 108 नेशनल एंबुलेंस सर्विस सेवा दे रहे इंचार्ज ने बताया अभी कुछ गाड़ियां खराब चल रही है जिनकी रिपेयर के लिए मकैनिक के पास भेजा गया है। एक एंबुलेंस डलहौजी हॉस्पिटल से मंगवाई गई है और जो बनीखेत में एंबुलेंस चल डलहौजी के मरीजों को सुविधा दे रही है। उन्होंने बताया की बाकि खराब पड़ी गाड़ियों को जल्द से ठीक करवाके उन्हें जल्द सेवा में लाया जायेगा।

वहीं, CMO चंबा Y.D शर्मा ने बताया कि 108 एंबुलेंस प्रशासन जो यहां पर चंबा में कार्य कर रही हैं उनसे इसके बारे में जानकारी ली गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी  5 गाड़ियां एक साथ खराब पड़ी हुई हैं उन्हें रिपेयर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 108 सुविधा दिन-रात चली है जिसकी वजह से गाड़ियां काफी खराब हो चुकी है और उन्हें बदलने की जरूरत है। लेकिन उसके बावजूद भी खराब गाड़ियों को जल्द ठीक करके सेवा में लाया जायेगा।