Follow Us:

10th_Result: मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा, मंडी की दो बेटियों ने किया टॉप

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने बुधवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षा में भी बेटियों ने टॉप में जगह बनाई है। टॉप 10 में कुल 77 बच्चों ने जगह बनाई है इनमें 67 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं। मंडी जिले की दो बेटियों प्रियंका और देवांगी ने 99 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है।

दोनों छात्राओं ने 700 में से 693 अंक हासिल किए हैं। 10वीं की टॉपर प्रियंका साधारण परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता प्रेम कुमार सब पोस्ट ऑफिस तत्तापानी में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्यरत हैं जबकि माता गृहणी हैं। प्रियंका और देवांगी दोनों का सपना डॉक्टर बनने का है।

यहां देखें 10वीं के टॉपर की लिस्ट-