Follow Us:

प्रदेश में 11 लोगों ने तोड़ा दम, 42 नए पॉजिटिव मामले दर्ज़

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में दोपहर तक 7 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें चंबा में 1, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 3, मंडी में 1, शिमला में 2, सोलन में 1, ऊना में 1 मौतें शामिल हैं। दोपहर तक आज 42 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बिलासपुर से 1, हमीरपुर से 1, कांगड़ा से 14, लाहौल से 16, मंडी से 3, और सोलन से 7 लोग पॉजिटिव हैं। प्रदेश में 11 लोगों की मौत से आंकड़ा बढ़ कर 435 हो चुका है।

प्रदेश में दोपहर तक कोरोना को 187 लोगों ने मात दी है। आंकड़ा बढ़कर 29 हजार 372 हो गया है। इसमें से 6 हजार 560 मामले एक्टिव हैं। जबकि 22 हजार 348 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।