Follow Us:

125वें स्थापना दिवस पर PNB ने कहा- हिमाचल में नहीं कोई नीरव मोदी

पी. चंद, शिमला |

पंजाब नेशनल बैंक भारत के तीसरे नंबर का बैंक है। जो अपनी स्थापना के 125 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 1895 में पीएनबी की स्थापना लाहौर में हुई थी। तब से बैंक लगातार आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में 27 फीसदी एकाउंट पीएनबी के है। बैंक ने 60 फीसदी जनधन के खाते खोले गए।

मंडल प्रमुख दीपक कुमार ने बताया कि बैंक ने इस दौरान कई ऊंचाइयों को छुआ है। आने वाले समय मे रिटेल में ज़्यादा काम करना चाहेंगे। हिमाचल प्रदेश में पीएनबी की 339 शाखाएं हैं जिनमें 2900 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। मुद्रा ऋण 773 सभी बैंकों ने किया जिनमें से 328 पंजाब नेशनल है। प्रदेश में 90 फ़ीसदी बैंक ग्रामीण क्षेत्रो में है। बैंक का कुल कारोबार 42044 करोड़ है।  हिमाचल में कोई नीरव मोदी नहीं है क्योंकि यहां के लोग ईमानदार हैं।