<p>जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। जबकि जिला में आज 21 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। आज आए मामलों में फरेड़ पालमपुर की 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। महिला टांडा में उपचाराधीन है। हमीरपुर जिला की 26 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाई गई है। जमानाबाद का 44 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह आर्मी जवान है और 17 अगस्त को जम्मू कश्मीर से लौटा है। बगली धर्मशाला की 29 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले के संपर्क से है।</p>
<p>भरमाड़ जवाली की 29 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकला है। यह पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क वाले हैं। थेहर हारचक्क्यिां जवाली का 28 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 18 अगस्त को जम्मू कश्मीर से लौटा है। गुजरेर मनेई शाहपुर का 34 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह 15 अगस्त को पंजाब से आया है। थाना जसूर का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह पहले पॉजिटिव के संपर्क वाला है। </p>
<p>नूरपुर वार्ड नंबर आठ का 30 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले के प्राइमरी संपर्क से है। 66 वर्षीय व्यक्ति, 13 साल का बच्चा व 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली हैं। यह संदू बड़ग्रां से हैं और पहले पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं। भवारना का 54 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।</p>
<p>इसके साथ ही जिला में कुल संक्रमितों की संख्या 700 हो गई है। इसमें से 129 मामले एक्टिव हैं। जिला में अभी तक 566 लोगो कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि जिला में कोरोना से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।</p>
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…