Follow Us:

वोट बैंक के लिए जुटी राजनीतिक पार्टियां, 16 लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

पी. चंद |

2022 के विधानसभा चुनावों से पहले सभी पार्टियां अपना वोट बैंक तैयार में जुट गई हैं। इसी कड़ी में मंडी के लडभड़ोल इलाके में कांग्रेस प्रदेश सचिव ने 16 लोगों को कांग्रेस जॉइन करवाई है। बताया जा रहा है कि इन 16 लोगों ने भाजपा और उनकी नीतियों से तंग आकर पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौहान ने कहा कि 2022 के विधानसभा की तैयारियां पूरी तरह से शुरू कर दी हैं। हर बूथ को मजबूत किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बड़ी जीत करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। मौजूदा सरकार की नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं।