हिमाचल

हिमाचल में शनिवार को आए कोरोना के 1714 नए मामले, 8 मरीजों की मौत

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 1714 मामले सामने आए हैं जबकि आज 2005 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से 8 मरीजों की जान गई है। इसमें से 2 मौत चंबा, 2 शिमला, 2 कांगड़ा, 1 ऊना और 1 मौत कुल्लू जिला में हुई है। इन 8 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3969 हो गया है।

आज आए मामलों में बिलासपुर से 111, चंबा 63, हमीरपुर 163, कांगड़ा 349, किन्नौर 20, कुल्लू 51, लाहौल-स्पीति 4, मंडी 224, शिमला 402, सिरमौर 82, सोलन 144 और ऊना से 101 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 269291 हो गया है। इसमें से 9453 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 255848 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

बता दें कि शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 10512 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 8415 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं जबकि 1547 पॉजिटिव आए हैं । अभी 550 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

30 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago