Categories: हिमाचल

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दो माह के भीतर भरे जाएंगे 1900 शिक्षकों के पद

<p>प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दो महीनों के भीतर विभिन्न श्रेणियों के 1900 शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। बैचवाइज और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। भर्तियां करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग प्रदेश सरकार से डेपुटेशन पर अतिरिक्त स्टाफ भी ले सकता है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के सभी पद भरने के आदेश दिए हैं। ये भर्तियां बैचवाइज और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से किए जाएंगे। भर्तियां करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग प्रदेश सरकार से डेपुटेशन पर अतिरिक्त स्टाफ भी ले सकता है।</p>

<p>शिक्षकों के खाली पड़े 1901 पदों में से 1171 टीजीटी पद भरने का मामला कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया गया है। एक्स सर्विस मैन सेल, स्पोर्ट्स सेल और दिव्यांग सेल को 234 पदों को भी भरने के लिए कहा गया है। 496 पदों को बैचवाइज भरने के लिए काउंसलिंग पूरी कर ली गई है। कुछ ही दिनों में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 671 जेबीटी, 835 टीजीटी, 375 शास्त्री और 396 पद भाषा अध्यापकों के भरने की केबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इनकी चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

4 mins ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

45 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

19 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago