Follow Us:

ऊना: दो गुटों में खूनी झड़प, लहूलुहान हुए 4 लोग

रविंदर, ऊना |

ऊना के जोल में दो गुटों में हुई मारपीट में चार लोग लहूलुहान हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जोल निवासी रत्न चंद का जोल में कबाड़ का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद आदिल, फिरोज खान और आमिर खान के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में चली बहस ने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया। तीनों ने पहले रत्न चंद को बुरी तरह पीट डाला, जिससे वह लहुलुहान हो गया। रत्न चंद के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट इतनी बुरी तरह की गई कि वह खून से लथ-पथ हो गया।

घटना का पता चलते ही रत्न चंद के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी रत्न चंद से मारपीट करने वाले तीनों लोगों को बुरी तरह धुना। उन्हें भी सिर, मुंह और शरीर के बाकी हिस्सों में काफी चोटें पहुंची हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों बयानों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।