Follow Us:

AAP संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष समेत 2 नेता कांग्रेस में शामिल, जानिए क्या बताई वजह

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में आम आदमी पार्टी के नेता निक्का सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में आम आदमी पार्टी के नेता निक्का सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

आपको बता दें कि निक्का सिंह आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में से एक थे. इन्होंने 2017 से 2021 तक आम आदमी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया है. इनका कहना है कि आम आदमी पार्टी की हकीकत ही कुछ अलग है. यह बोलेंगे कुछ और…करेंगे कुछ और ही. निक्का राम ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक आम आदमी हैं. उन्होंने कहा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आम आदमी है.

इस दौरान सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में निक्का राम को शामिल करने से पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से पहले बात की, उसके बाद उनके दिशा-निर्देश पर निक्का राम को शामिल किया गया.

सुक्खू ने कहा कि चुनावों का समय है और जो भी कांग्रेस पार्टी में आना चाहता है, कांग्रेस पार्टी में सेवा करना चाहता है, भाजपा की जननीतियों के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है वो कांग्रेस का हाथ पकड़ सकता है.