Categories: हिमाचल

मुंबई और गोवा से हिमाचलियों को लेकर ऊना पहुंची 2 ट्रेन, 1300 लोगों की हुई घर वापसी

<p>बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की प्रदेश वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत सोमवार मुंबई और गोवा से 2 ट्रेन यात्रियों को लेकर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। इन दोनों ट्रेन में करीब 1300 हिमाचलियों को घर वापसी हुई है। देवभूमि हिमाचल में कदम रखते ही यात्रियों के चेहरों पर रौनक दौड़ गई। यात्रियों ने सरकार का उन्हें वापस लाने के लिए आभार भी जताया। सोमवार रात को भी एक ट्रेन महाराष्ट्र पुणे से एक रेलवे स्टेशन पहुंचेगीं। एडीसी ऊना अरिंदम चौधरी ने बताया कि 20 मई को ऊना से हाबड़ा पश्चिम बंगाल के लिए भी एक ट्रैन ऊना से रवाना होगी।</p>

<p>जानकारी के अनुसार मुंबई से 694 हिमाचलियों को लेकर आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से सोमवार सुबह 1.50 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं, 589 हिमाचलियों को लेकर दूसरी ट्रेन भी करीब तीन घंटे देरी से गोवा से ऊना पहुंची। दोनों ट्रेन आने के दौरान जोरदार तालियों के साथ ट्रेन में सवार यात्रियों का हौसला बढ़ाया गया और डीसी ऊना संदीप कुमार ने एक बार पुनः सबसे आगे खड़े होकर कमान संभाली। ट्रेन से सभी यात्रियों को जिलावार उतारा गया। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने दो रास्ते बनाए गए थे, ताकि यात्रियों को उतरने में किसी तरह की कोई असुविधा न हो।</p>

<p>सबसे पहले कांगड़ा जिला के यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उतारने के बाद उन्हें सैनिटाइज किया गया। इसके बाद हेल्थ डेस्क पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उनसे फ्लू जैसे लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल की गई। स्टेशन से बाहर निकलने से पहले सभी यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री तथा पानी की बोतलें प्रदान की गई। इसके बाद उन्हें एचआरटीसी की बसों में बिठाकर उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया गया। इस दौरान सभी यात्रियों ने सोशल डिस्टेंसिग के नियम का पालन किया और दिए जा रहे दिशा-निर्देशों की पालना की। बारी-बारी से सभी जिलों के यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

4 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

23 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

47 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago