हिमाचल

अग्निशमन विभाग के बेड़े में शामिल हुए 21 नए वाहन, CM ने दिखाई हरी झंडी

अग्निशमन विभाग के बेड़े में 21 नए वाहन जुड़ गए हैं। इन नए वाहनों की खरीद पर 7.64 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सात करोड़ 64 लाख रुपए से खरीदे गए इन 21 वाहनों में 10 वाटर टेंडर, दो कम्बाइंड फोग एंड सीटू टेंडर, दो एडवांस टेंडर, सात क्यिूक रिपांस व्हीकल शामिल हैं।

सीएम ने बताया की आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों से आगजनी की घटनाओं को काबू करने के लिए सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में जैसे ही आगजनी की घटनाएं बढ़ी है वैसे ही जानमाल की रक्षा के लिए आधुनिक उपकरणो की आवश्यकता हैं जिसे देखते हुए इन 21 वाहनों को प्रदेश के अग्निश्मन विभाग के सपुर्द किया गया हैं। चार सालों में अग्निश्मन विभाग ने अच्छा काम किया है। इन वाहनों से विभाग के काम को बल मिलेगा।

इन वाहनों को किनौर जिला के भावनगर के लिए दो और सांगला के लिए दो वाहन भेजे गए। इसके अलावा शिमला जिला के बालूगंज के लिए एक वाहन, जुब्बल के लिए एक और टिक्कर के लिए दो वाहन भेजे गए । वहीं, बिलासपुर जिला के नयनादेवी के लिए एक वाहन भेजा गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी वाहन भेजे गए।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

9 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

10 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago