Follow Us:

25 करोड़ से होगा धर्मशाला के वॉकवेज, सड़कों और गलियों का सुधारीकरण: विशाल नेहरिया

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला में बड़ी संख्या में विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा हैं। आने वाले समय में धर्मशाला पूरे देश में एक आदर्श शहर बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला में विभिन्न स्थानों पर 25 करोड़ रुपये व्यय करके सड़कों, गलियों, वॉकवेज और सीढ़ियों के सुधारीकरण का कार्य कार्य करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कोतवाली बाजार क्षेत्र में 7 स्थानों पर, डिपो बाजार और कचैहरी बाजार क्षेत्र मे 6 स्थानों पर,  राम नगर, श्याम नगर क्षेत्र में 7 स्थानों पर, मैक्लोडगंज क्षेत्र में 5 स्थानों पर, चीलगाड़ी में 8 स्थानों पर, जोगीबाड़ा व खडा डंडा मार्ग पर दो स्थानों पर, चरान क्षेत्र में 3 स्थानों पर सड़कों के सुधारीकरण का कार्य किया जायेगा। इसके अलावा शहर में 17 जगहों पर वॉकेवेज के सुधारीकरण के लिये चेकरड टाईलंे बिछाई जायेंगी। विशाल नेहरिया ने कहा कि शहर में 9 स्थानों पर सीढ़ियों का भी सुधारीकण किया जायेगा।  

विशाल नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में इस दिशा में विकास कार्य किये जा रहे हैं।