<p>भारी बरसात के कारण रामपुर की 26 से अधिक बस रुट प्रभावित हुए है। विभिन मार्गो पर पथ परिवहन निगम की दर्जन से अधिक बसें फंसी है। परिवहन निगम की 3 बसों को आंशिक रूप से पत्थरों के कारण नुकसान भी पहुंचा है ।</p>
<p>जानकारी के अनुसार रामपुर -बागी, रामपुर कोटगढ़ , रामपुर कीरटि, कुमार सेन, रामपुर आनी, रामपुर बागीपुल, रामपुर निथार वाया कोयल बॉयल, रामपुर छलान, रामपुर सूरड बंगला , रामपुर पण्डाधार खनोग, रामपुर पिपटी सेरी, रामपुर सरपारा, रामपुर खमाड़ी, रामपुर फांचा, रामपुर कूट किनफी, रामपुर जधोरी, रामपुर खरगा, रामपुर बागा सराहन, रामपुर कुशवाहा रामपुर सरघा कई मार्ग अवरुद्ध हैं।</p>
<p>परिवहन निगम की 9 बसें रामपुर क्षेत्र में फंसी है जबकि, आनी क्षेत्र में तीन बसों को पत्थर गिरने से नुकसान पहुंचा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सम्पर्क मार्गों में एक से अधिक स्थानों पर मलवा और पत्थर गिरने के कारण जल्द मार्ग बहाल करना मुश्किल हुआ है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 26 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं।</p>
<p> </p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…