Follow Us:

ITBP के 28 सदस्यीय दल ने फतह की लियो पारगिल चोटी, CM जयराम ठाकुर ने किए सम्मानित

पी. चंद शिमला |

ITBP के 28 सदस्यीय दल ने पर्वतारोहण अभियान के तहत "लियो पारगिल" चोटी को फतह करने में सफलता पाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पर्तवतारोहण अभियान का फ्लैग इन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्वतारोहण दल और इस अभियान को सफल बनाने वाले प्रत्येक सदस्य को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यंत्री ने कहा कि इस तरह के अभियान बल के कर्मियों को नेतृत्व, आत्मीयता, अनुसासन और उनमें आत्मविश्वास की भावना विकसित करने के अलावा जवाबदेही और पहल के साथ अनिश्चित और गंभीर परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित करते हैं। 

बता दें कि ITBP 17वीं वाहिनी का 28 सदस्यीय दल 20 अगस्त को लियो पारगिल चोटी को फतेह करने निकला था। 10 दिन के मुश्किल सफर के बाद 1 सितंबर को दल ने पारगिल चोटी को फतह करने में सफलता पाई है। 22,222 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह चोटी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के जन्सकार रेंज में स्थित है। यह चोटी तकनीकी रूप से अत्यंत कठिन चोटियों में से एक है। 

ITBP 17वीं वाहिने के उप महानिरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि ITBP साहसिक खेलों जैसे चट्टान आरोहण, पर्वतारोहण, स्कीइग, रिवर-राफ्टिंग, माउण्टेन बाइकिंग एवं पैरा ग्लाइडिंग में भी अपना प्रभुत्व रखता है। और समय-समय पर इनका आयोजन भी करवाता रहता है। खेल के क्षेत्र में इस बल ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधत्व भी किया है जिसमें हिमाचल प्रदेश के हिमवीर खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश को अपने प्रदर्शन से गौरवान्वित भी किया है।  विश्वव्याप्त कोरोना महामारी के दौरान भी इस प्रकार के पर्वतारोहण अभियान का आयोजन निश्चित ही समाज व देश के लिए एक सकारात्मक संदेश भेजता है। इस पर्वतारोहण अभियान का इसलिए भी अलग महत्व है के यह उत्तर भारत में इस वर्ष का प्रथम सफलतापूर्ण पर्वतारोहण अभियान बना है।