Follow Us:

कांगड़ा में 28 और कुल्लू में 4 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

|

जिला कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव के 28 नए मामले सामने आए हैं। इमनें 6 साल के बच्चे सहित 28 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा डीसी कुल्लू ने बताया कि कुल्लू में चार कोरोना पॉजिटिव के मामले आए। इनमें 75 साल की महिला बैंडरोल की निवासी है। वन कॉलोनी कुल्लू निवासी 56 वर्ष पुरुष के बुखार की हिस्ट्री के साथ फ्लू ओपीडी से नमूने  लिए गए। इसके अलावा 28 साल के पुरुष निवासी द्वादा डोभी भी पॉजिटिव पाया गया। व्यक्ति की हिस्ट्री 3 दिन पहले घागस से वापस यात्राकर आया है। हुरला निवासी 75 वर्षीय महिला को सीने में दर्द के चलते आघात वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हृदय रोग का एक ज्ञात मामला था। उसकी मृत्यु के दो दिन बाद उसके परीक्षा परिणाम आए।

जिला ऊना में मंगलवार को भेजे सैंपल्स में से तीन पेंडिंग सैंपल्स में एक पॉजिटिव जबकि 02 नेगेटिव हुए है। जिसमें ऊना उपमंडल के मलाहत का 33 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है यह संक्रमित के संपर्क में आया था। वहीं, बुधवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 249 सैंपल्स में 20 पॉजिटिव, 228 नेगेटिव जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है।  29 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे जिसमें से एक पॉजिटिव, 28 नेगेटिव है। हरोली उपमंडल के सिंगा की 34 वर्षीय मृतका के शव का सैंपल लिया गया था जोकि पॉजिटिव पाया गया है । अंब थाना प्रभारी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, थाना प्रभारी पहले पॉजिटिव थे जो आज की ही रिपोर्ट में नेगेटिव हुए है। उपमंडल ऊना के लोअर देहलां का मेघालय से 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है यह संस्थागत क्वारनेटिन में है

उपमंडल के लोअर कोटला कलां का  65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 50 वर्षीय पत्नी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है।  लोअर देहलां की 33 वर्षीय महिला संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। सदेहड़ा का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। मलाहत का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है यह संक्रमित के संपर्क में आया था। बसदेहड़ा का ही 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित के संपर्क से पॉजिटिव हुआ है। ग्राम पंचायत गगरेट से 68 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 58 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव हुई है इन दोनों में फ्लू के लक्षण थे। उपमंडल गगरेट के मावा कोहलां का लेह से लौटा 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के कुठार बीत की 24 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है इसमे फ्लू के लक्षण थे। बंगाणा के लाठियानी हेरू के 37 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरुष और 15 साल का किशोर संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। उपमंडल बंगाणा के ही लाठियानी का यूपी से लौटा 21 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ है। अंब उपमंडल के प्रताप नगर की 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है इसका सैंपल क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ था।

ऊना शहर के वार्ड 9 का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। वहीं ऊना शहर के वार्ड 3 की 20 वर्षीय युवती भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है । जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 687 हो गई है जिसमें से 454 रिकवर और 282 एक्टिव केस है जबकि पांच संक्रमितों की मृत्य हो चुकी है। आज ऊना शहर की एक महिला का भी मौत के बाद सैंपल लिया गया था जोकि ट्रूनॉट में पॉजिटिव आया है। वहीं दो लोगो की मौत के बाद ट्रूनाट में कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि इनके सैंपल पीसीआर में भी जांच के लिए भेजे गए है। वहीं जिला में माइग्रेटेड इन की संख्या 25  है जिसमें से 19 रिकवर और 06 एक्टिव केस है।