कुल्लू। कुल्लू की उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने मनाली में बादल फटने की घटना पर बताया, “कल रात अंजनी महादेव के आस-पास बादल फटने की घटना हुई जिस कारण काफी मात्रा में पानी का बहाव आकर व्यास नदी में मिल गया। इस घटना में काफी क्षति पहुंची है जिसमें 3 घर बह गए हैं और 1-2 घरों को भी नुकसान हुआ है।
पीड़ितों को अस्थायी तौर पर स्कूलों में शरण दी जा रही है… कल की इस घटना की वजह से टनल का रास्ता बंद है… सारा ट्रैफिक रोहतांग पास से डायवर्ट किया जा रहा है… अतिआवश्यक सेवाओं के वाहन हमारी प्राथमिकता होंगे और पर्यटकों को रोका जाएगा… तहसीलदार मौके पर मौजूद है…”



